Pages

Thursday 10 September 2015

प्याज के सेवन से होनेवाले इन जबरदस्त फायदों को जानिए


प्याज गरीबों का सेव कहा जाता है। आयुर्वेद में प्याज को बेहद गुणकारी बताया गया है। प्याज खाने को स्वादिष्ट बनाने का काम तो करता ही है साथ ही यह एक बेहतरीन औषधि भी है। कई बीमारियों में यह रामबाण दवा के रूप में काम करता है। प्याज हरा हो, लाल या सफेद, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना अधिक बढ़ा देता है कि बीमारियां शरीर के पास फटकती ही नहीं। यह अरुचि और अपच जैसी स्थितियों में भी काफी फायदेमंद होता है।
और पढ़ें : ग्रीन टी में कैंसर से लड़ने के गुण मौजूद
प्रतिरोधक क्षमता: प्याज शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह कई बीमारियों को फटकने नहीं देता है। चूंकि यह हर सब्जियों में पकाने के दौरान डाला जाता है इसलिए यह विटामिन सी के रूप में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
और पढ़ें: लहसुन की एक कली रोज खाएं और देखें ये कमाल...
कैंसर के रोकथाम में सहायक: प्याज कैंसर के रोकथाम में भी सहायक है। यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है। इसमें मौजूद विटामिन सी कैंसर की रोकथाम में मददगार होता है।
और पढ़ें: हजार गुणों की खान है लहसुन, हर मौसम में फायदेमंद
सेक्स पावर के लिए: प्याज कामेच्छा जागृत करने में विशेष सहायक है। इसके लिए हरे पत्तेदार प्याज ज्यादा लाभप्रद होती है। प्याज खाने से सेक्स पावर में इजाफा होता है। आहार विशेषज्ञों की मानें तो यह यौन दुर्बलता को दूर करने में भी बहुत उपयोगी है। यौन शक्ति के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए प्याज एक सस्ता एवं सुलभ विकल्प है।
मधुमेह के लिए रामबाण: प्याज मधुमेह रोगियों के लिए गुणकारी है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। साथ ही खून में सुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है।

पाचन क्षमता बढ़ानेवाला: प्याज शरीर के पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। प्याज खाने से खाना हजम होने में मदद मिलती है। क्योंकि प्याज के सेवन से पाचक रस का शरीर में प्रवाह ज्यादा होता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है।
त्वचा के लिए बेहतर: प्याज में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन ए, सी और ई की मौजूदगी त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मददगार होती है। प्याज का सेवन आप लगातार करते रहे तो आपकी त्वचा चमकती-दमकती  रहेगी।

लंबी उम्र के लिए: प्याज का रस किसी बूटी से कम नहीं। इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं इसलिए ये भी कहा जाता है कि प्याज खाने से इंसान की उम्र बढ़ती है ।

No comments:

Post a Comment

Facebook | Twitter | Linked IN | Wordpress How to Add Google Advertisements (Google AdSense) to Your Blog or Website